आजमगढ़, जुलाई 22 -- आजमगढ़। सोशल मीडिया पर गैंग बनाकर भौकाल बनाने वाले युवा अब इसके जरिए आपराधिक वारदात भी करने लगे हैं। इंस्टाग्राम और टेलीग्राम पर बने गैंग के सभी सदस्य संदेश मिलते ही तुरंत इकट्ठा हो जा रहे हैं। हाल के दिनों में आजमगढ़ में सोशल मीडिया गैंग के जरिए कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने इस तरह के तीस से अधिक सोशल मीडिया गैंग को चिह्नित किया है। उनके खिलाफ कार्रवाई भी की गई है। सोशल मीडिया पर वर्चुअल गैंग बनाने और फिर उसके जरिए आपराधिक वारदातों को अंजाम देने वाले अधिकांश नई उम्र के लड़के हैं। वर्चुअल गैंग के जरिए जिले में मारपीट, डकैती, लूट-छिनैती के साथ ही हत्या जैसी घटनाओं को अंजाम दिया गया है। वर्चुअल गैंग के जरिए हो रही वारदातों ने पुलिस की भी चिंता बढ़ा दी है। सोशल मीडिया सेल के जरिए पुलिस अब लगातार ऐसे गैं...