बहराइच, अप्रैल 2 -- बहराइच,संवाददाता। जिले में संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर ऊर्जा की उपलब्धता को लेकर उच्च क्षमता के सोलर सिस्टम से लैस किए जा रहे हैं,ताकि इन केंद्रों पर बिजली आपूर्ति डगमगाने पर पूरी क्षमता संग सभी आधुनिक उपकरण क्रियाशील रह सकें। मरीजों व चिकित्सकों को किसी प्रकार मुकम्मल इलाज में असुविधा का सामना न करना पड़े। सोलर पैनल लगाने का कार्य अंतिम दौर में चल रहा है। यह सुविधा निजी संस्था की ओर से मुहैया कराई जा रही है। जिला मुख्यालय से दूरस्थ क्षेत्रों में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का संचालन किया जा रहा है। इन केंद्रों पर बड़ी संख्या में मरीज ओपीडी में इलाज कराने के लिए पहुंचते हैं। गंभीर मरीजों को भर्ती कर इलाज की भी सुविधा दी जा रही है,जबकि सिजेरियन प्रसव भी कराया जाता है,लिहाजा हर समय मरीजों की आमद बनी रहती है।...