पीलीभीत, अगस्त 24 -- पीलीभीत। अब तराई के पीलीभीत जनपद में परंपरागत खेती के साथ किसान अन्य फसलों की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे वह आर्थिक रूप से मजबूत बन सकेंगे। गन्ना, गेहूं, धान के साथ सोयाबीन, सब्जी, मोती की खेती को तवज्जो देकर किसान खेती कर रहे हैं। जनपद में कृषि विभाग ने सोयाबीन की खेती करने के लिए पचास-पचास हेक्टेयर के दो कलस्टर बनवाए हैं, जहां पर सोयाबीन बोया गया है। तराई के जनपद में कृषि विभाग की ओर से मोटे अनाज, प्राकृतिक और सह फसली खेती पर प्रमुख जोर दिया जा रहा है। कम से कम रसायनिक उवर्रक का प्रयोग करके खेती की जा सकेगी, जो स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होगी। यह भी पढ़ें- Banka News: जिले में मसाले की खेती से खुशहाल होंगे किसान इसके लिए किसानों को पशुओं को पालन के लिए प्रेरित किया जा रहा है। किसानों की आर्थिक दशा में मजबूत बनाने के लिए ...