इंदौर, अगस्त 9 -- इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या में जेल में बंद उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी की दादी की मौत हो गई। वह अपनी पोती की करतूत जानने के बाद से सदमे में थीं। इससे पहले सोनम के प्रेमी राज की दादी अपने पोते की कारगुजारी जानकर सदमे में चली गईं थीं। वह यह सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकीं और 18 जून को चल बसी थीं। राजा रघुवंशी हत्याकांड में जेल में बंद सोनम रघुवंशी की दादी गंगोटी बाई की शुक्रवार को मौत हो गई। परिवार का कहना है कि सोनम का भाई गोविंद राखी पर शिलांग जाने वाला था, लेकिन दादी की मौत के बाद वजह से नहीं जा पाया। शनिवार को रक्षाबंधन था, लेकिन एक दिन पहले ही दादी की मौत के चलते उसका परिवार सदमे में है। शिलांग जाने को लेकर गोविंद ने मीडिया से किसी प्रकार की चर्चा नहीं की। बताया जा रहा है कि गोविंद इससे पहले शिलांग गया था। वहां के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.