मुरादाबाद, अप्रैल 25 -- अब जिले के सभी स्कूल सुबह 7:30 बजे से खुलेंगे। अत्यधिक गर्मी और हीटवेव के प्रभाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने जनपद के सभी विद्यालयों के समय में बदलाव करने का निर्णय लिया है। जनपद में संचालित यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई, संस्कृत बोर्ड और मदरसा बोर्ड के कक्षा 1 से 12 तक के विद्यालयों का समय 27 अप्रैल यानि सोमवार से अग्रिम आदेशों तक परिवर्तित किया गया है। अब विद्यालय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित होंगे। प्रशासन ने सभी विद्यालयों को इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी अनुज सिंह ने स्पष्ट किया कि भीषण गर्मी में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी का असर, स्कूलों का बदला समय
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.