बहराइच, अप्रैल 21 -- बहराइच। जिला पूर्ति अधिकारी नरेन्द्र तिवारी ने बताया कि डीजल एवं पेट्रोल के वितरण कार्य में आ रही समस्याओं के सम्बन्ध में डीजल पेट्रोल पम्पों के प्रोप्राईटर्स, पार्टनर्स एवं प्रबन्धकों को निर्देश दिया गया है कि वे पम्पों का संचालन सुबह 7 से रात 9 बजे करेंगे। यदि आपात स्थिति आती है तो ईधंन देने पर सम्बन्धित अधिकारियों/पुलिस को सूचित करने के बाद ही देंगे। जरीकेन, पिपिया, डब्बा, बोतल आदि में पेट्रोल नहीं दिया जायेगा। किसानों की पहचान फार्मर रजिस्ट्री/किसान बही देखकर 10 लीटर तक डिब्बा आदि में दिया जाएगा। किसानों के अतिरिक्त किसी अन्य को अपरिहार्य स्थिति में डीजल बिना सम्बन्धित अधिकारी/पुलिस को सूचित किये बिना नहीं दिया जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.