मुरादाबाद, फरवरी 23 -- जिले में अब मौसम साफ हो गया है। सुबह और शाम को हल्की ठंड रहती है। वहीं दोपहर में गर्मी का अहसास होने लगा है। दिसंबर और जनवरी में अधिक ठंड होने की वजह से परिषदीय स्कूलों के समय में बदलाव किया गया था। लेकिन, अब मौसम साफ होते ही परिषदीय स्कूल 31 मार्च तक पूर्व की भांति सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक खुलेंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विमलेश कुमार ने बताया कि डीम के आदेशानुसार 12 दिसंबर 2025 को स्कूल का समय बदलकर 10 बजे से दोपहर तीन बजे कर दिया गया था। अब दोबारा स्कूल का समय बदलकर सुबह नौ बजे से तीन बजे कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.