जमशेदपुर, अप्रैल 25 -- जमशेदपुर । पिछले एक महीना में शनिवार की सुबह सबसे गर्म रही। शनिवार का न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री पर पहुंच गया। जबकि अधिकतम तापमान करीब 42 डिग्री चल रहा है। मौसम वैज्ञानिकों ने अनुमान लगाया है कि अगले एक-दो दिनों तक दिन में तेज धूप रहेगी और तापमान में भी वृद्धि हो सकती है लेकिन शाम को बादल छा सकते हैं और कोल्हान की कुछ क्षेत्रों में बादल गर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है। इससे दिन की गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। यह भी पढ़ें- जिले में 27 से 29 अप्रैल के बीच आसमान में छाया रहेगा बादल, हलकी बारिश की संभावना यह भी पढ़ें- उमस भरी सुबह, दोपहर में तपिश का वार, रात में बारिश के आसार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...