रामगढ़, मार्च 17 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भुरकुंडा कोयलांचल में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने के लिए अब प्रमुख चौक-चौराहा और मेन रोड में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, भुरकुंडा पुलिस की पहल पर सीसीएल बरका-सयाल प्रबंधन द्वारा इस कार्य की शुरुआत की गई है। प्रथम चरण में कुल छह सीसीटीवी कैमरे अलग-अलग प्रमुख चौक-चौराहों पर स्थापित किए जाने हैं। फिलहाल भुरकुंडा सयाल मोड़, बिरसा चौक और मेन रोड में कैमरे इंस्टॉल कर दिए गए हैं, जिससे इन क्षेत्रों में गतिविधियों पर नजर रखी जा सकेगी। इधर, मंगलवार को भुरकुंडा ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार ने भुरकुंडा बाजार स्थित ज्वेलरी दुकानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों को चोरी और लूट की घटनाओं से बचाव के लिए सतर्क रहने की सलाह दी। साथ ही सभी दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.