अब सीसीटीवी और एएनपीआर कैमरों से कटेगा चालान
बागपत, मई 26 -- बागपत। बागपत समेत प्रदेश के चार जनपदों बिजनौर, बाराबांकी और सौनभद्र में अब मोबाइलों से नहीं, बल्कि सीसीटीवी और एएनपीआर कैमरों से ऑटोमैटिक ई-चालान काटे जाएंगे। अपर पुलिस महानिदेशक यातायात एवं सड़क सुरक्षा ए. सतीश गणेश ने पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में इन चारों जिलों में यह व्यवस्था शुरू कराने के आदेश जारी किए है। प्रोजेक्ट सफल होने के बाद प्रदेश के शेष जनपदों में भी यह व्यवस्था लागू की जाएगी। एसपी बागपत का कहना है कि जल्द ही वाहनों के ऑटोमैटिक ई-चालान कटने शुरू हो जाएंगे। दरअसल, सड़क हादसों के बढ़ते ग्राफ और वाहन चालकों द्वारा यातायात नियमों की अनदेखी को लेकर शासन गंभीर हो चला है। पिछले दिनों उसने प्रदेशभर में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान शुरू कराया था। इतना ही नहीं संभागीय परिवहन विभाग के साथ ही यातायात पुलिस भी वाहन चालकों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.