अब सीबीएसई स्कूलों में बढ़ेगा डिजिटल पेमेंट
आगरा, अक्टूबर 4 -- सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों में अब फीस से लेकर कैंटीन और लाइब्रेरी तक डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने की तैयारी है। सीबीएसई ने स्कूलों को डिजिटल भुगतान की सुविधाएं बढ़ाने और विद्यार्थियों, अभिभावकों व शिक्षकों को सुरक्षित ऑनलाइन लेनदेन के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए हैं। सीबीएसई की ओर से इस संबंध में सर्कुलर जारी किया गया है। इसमें स्कूल फीस, कैंटीन, लाइब्रेरी और अन्य सेवाओं के भुगतान के लिए यूपीआई और रुपे कार्ड जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने की सलाह दी गई है। इससे अभिभावकों को फीस जमा करने के लिए नकद भुगतान पर निर्भरता कम होगी। बोर्ड ने स्कूलों को भारत बिल भुगतान प्रणाली (बीबीपीएस) से जुड़ने और इसे स्कूलों के ईआरपी सिस्टम से जोड़ने की भी सलाह दी है। यह भी पढ़ें- समग्र शिक्षा के नियोजित शिक्षकों का वेतन भुगतान अब एसएनए स्पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.