मुरादाबाद, मार्च 11 -- मुरादाबाद। चौधरी चरण सिंह चौक से कैल्टन स्कूल तक सीएम ग्रिड योजना के तहत बन रही सड़क और उससे जुड़े विकास कार्यों की सुस्त रफ्तार को लेकर नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल खासे नाराज हैं। बुधवार को उन्होंने टीम के साथ मौका मुआयना किया। काम की काफी धीमी रफ्तार होने पर कार्यदायी संस्था के अफसरों को जमकर फटकार भी लगाई। कहा कि कार्य की हर रोज मानीटरिंग की जाएगी। लापरवाही पर शासन को भी पत्र भी लिखा जाएगा। करीब 25 करोड़ रुपये की लागत से दो किलोमीटर लंबी यह सड़क बनाई जा रही है। दिसंबर 2024 से कंपनी इस परियोजना पर काम कर रही है, लेकिन सवा साल बीतने के बाद भी सड़क निर्माण पूरा नहीं हो पाया है। अभी तक नाला निर्माण और डिवाइडर का काम भी अधूरा है, जिसके कारण मुख्य सड़क का निर्माण भी आगे नहीं बढ़ पा रहा है। इस दौरान निर्माण स्थल पर धूल और...