गोरखपुर, जून 24 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। अब जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) सीधे संविदा चिकित्सकों की भर्ती कर सकेंगे। यह भर्ती प्रांतीय चिकित्सा सेवा (पीएमएस) के रिक्त पदों पर होगी। भर्ती सीधे साक्षात्कार के जरिए हो सकेगी। इसको लेकर महानिदेशक ने आदेश जारी कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग ने इस व्यवस्था के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल तैयार करने का निर्णय लिया है। इससे हर जिले में अस्पतालों में रिक्त पदों की स्थिति पारदर्शी तरीके से दिखेगी। भर्ती प्रक्रिया तेज होगी। स्वास्थ्य विभाग में अभी तक केवल राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत सीएमओ संविदा चिकित्सकों का चयन करते थे। नए नियम के तहत पोर्टल पर अस्पतालों में मौजूद रिक्तियों की संख्या जारी की जाएगी। जिला स्तर पर प्रांतीय चिकित्सा सेवा (पीएमएस) के अंतर्गत संविदा पर नियुक्ति की जाएगी। ...