बिजनौर, मई 7 -- बिजनौर। स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने और मरीजों को अनावश्यक परेशानी से बचाने के लिए उत्तर प्रदेश शासन ने एक बड़ा कदम उठाया है। बिजनौर समेत राज्य के सभी जिलों की सीएचसी से मरीजों को रेफर किए जाने की पूरी प्रक्रिया शासन स्तर से मॉनिटर की जाएगी। इस नई व्यवस्था के तहत, मरीज के सीएचसी में आने से लेकर उसके रेफर होने तक का पूरा विवरण एक विशेष पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड करना होगा। अक्सर यह देखा गया है कि सीएचसी पर मरीजों को समय रहते रेफर नहीं किया जाता, या फिर बिना यह सुनिश्चित किए कि जिला अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सक उपलब्ध हैं या नहीं, मरीजों को वहां भेज दिया जाता है। इस अव्यवस्था के कारण न केवल मरीजों को भारी असुविधा होती है, बल्कि गंभीर मामलों में देरी होने से जान का जोखिम भी बढ़ जाता है। शासन के इस नए फैसले का उद्देश्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.