मधुबनी, जून 7 -- हरलाखी, एक संवाददाता। अब सिर्फ आधार कार्ड दिखाने से नेपाल में एंट्री नहीं मिलेगी। नेपाल जाने के लिए अब भारतीय राहगीर व पर्यटकों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। नेपाल सरकार ने जटही-पिपरौन बॉर्डर पर नई डिजिटल भंसार (कस्टम) व्यवस्था लागू कर दी है। अब यात्रियों को कस्टम क्लीयरेंस के लिए क्यूआर कोड स्कैन कर और ऑनलाइन फार्म भरकर अपनी कस्टम प्रक्रिया को पूरा करना होगा। उसके बाद ही नेपाल के भंसार (कस्टम) कार्यालय से नेपाल जाने की अनुमति पर्ची मिल सकेगी। नेपाल सरकार के इस नए नियम व डिजिटलाइजेशन से जहां एक ओर नेपाल सरकार के विभागीय प्रणाली में पारदर्शिता आएगी वहीं, कई कारणों से भारतीय यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नेपाल बॉर्डर पर पहुंचने के बाद भारतीय यात्रियों के मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट ठीक से काम नहीं करते और...