अब सिंगापुर में बजेगा मिथिला का डंका
दरभंगा, अगस्त 22 -- दरभंगा। सृष्टि फाउंडेशन के वरिष्ठ कलाकार आगामी 23 अगस्त को बिझार सिंगापुर संस्था की ओर से होने वाले ऋतु चक्र कार्यक्रम में मिथिला के प्रसिद्ध लोक नृत्य झिझिया, छठ, सामा-चकेवा और होली नृत्यों के साथ पूरे साल के लोक नृत्यों की प्रस्तुति देंगे। दरभंगा के सृष्टि फाउंडेशन के कलाकार पूर्व में भी अपनी कला का परचम राष्ट्रीय स्तर पर लहरा चुके हैं। फाउंडेशन के संस्थापक एवं ओडिसी नृत्य गुरु जयप्रकाश पाठक के अनुसार सिंगापुर में होने वाले इस कार्यक्रम की शुरुआत ओडिसी नृत्य से होगी। दूसरे चरण के ऋतु चक्र में मिथिला की संस्कृति में रची-बसी कुल 12 महीनों के लोक नृत्यों की समेकित प्रस्तुति होगी। यह भी पढ़ें- Katihar News: 25 अगस्त से शुरू होगी 20 दिवसीय नाट्य कार्यशाला इसमें कजरी, झिझिया, छठ, सामा-चकेवा और होली आदि से जुड़े लोक नृत्यों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.