अब सांसद-विधायकों को हाथ जोड़कर सम्मान देंगे अफसर
बुलंदशहर, मई 13 -- प्रदेश सरकार ने सांसदों और विधायकों के प्रति अधिकारियों एवं कर्मचारियों के व्यवहार को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं। अब प्रशासनिक अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों के कार्यालय पहुंचने पर सीट से उठकर हाथ जोड़ते हुए अभिवादन करना होगा। साथ ही उन्हें बैठाने और पानी पूछने जैसी शिष्टाचार संबंधी व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित करनी होंगी। मुख्य सचिव की ओर से जारी शासनादेश में स्पष्ट कहा गया है कि सांसदों और विधायकों के फोन आने पर अधिकारी जवाब देना सुनिश्चित करेंगे। यदि किसी बैठक या अन्य कार्य में व्यस्त होने के कारण कॉल रिसीव नहीं हो पाती है तो बाद में स्वयं कॉल बैक कर जनप्रतिनिधियों से बात करनी होगी। शासनादेश के अनुसार जनप्रतिनिधियों से प्राप्त प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण करते हुए उन्हें इसकी जानकारी भी देनी होगी। बातचीत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.