नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- भारत-बांग्लादेश सीमा पर घुसपैठियों की समस्या से निपटने के लिए BSF एक अनोखा प्लान तैयार कर रही है। सूत्रों के मुताबिक भारत-बांग्लादेश सीमा के नदी और दलदली इलाकों में घुसपैठ रोकने के लिए BSF प्राकृतिक बैरियर के तौर पर सांप और मगरमच्छों के इस्तेमाल की संभावना पर चर्चा रही है। हालांकि अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं किया गया है। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक यह विचार सीमा के उन संवेदनशील हिस्सों के लिए है जहां सामान्य बाड़ लगाना संभव नहीं है। करीब 4096 किलोमीटर लंबी भारत-बांग्लादेश सीमा में लगभग 175 किलोमीटर हिस्सा नदी और दलदली क्षेत्र में आता है, जिससे केवल भौतिक अवरोधों के जरिए घुसपैठ, तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियों को रोकना काफी मुश्किल हो जाता है। यह भी पढ़ें- बंगाल की सीमाओं से आ रहे घुसपैठिए...