नई दिल्ली, जून 23 -- भारत की ऊर्जा सुरक्षा और एलपीजी सप्लाई से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। भारत ने जून 2026 में अमेरिका से रिकॉर्ड मात्रा में एलपीजी (LPG) आयात करने की तैयारी कर ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस महीने भारत का अमेरिका से एलपीजी आयात 10 लाख टन के आंकड़े को पार कर सकता है, जो अब तक का सबसे बड़ा स्तर होगा। इसके पीछे सबसे बड़ी वजह मध्य पूर्व में पैदा हुआ संकट और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) में हुई बाधाएं हैं, जिसने भारत को नए सप्लायरों की ओर रुख करने के लिए मजबूर कर दिया। यह भी पढ़ें- 20% गिरेगा शेयर बाजार? दुनिया के इस दिग्गज निवेशक ने की डरावनी भविष्यवाणी यह भी पढ़ें- Rs.22 वाले शेयर में लगा 20% का अपर सर्किट, एलन मस्क की कंपनी से जुड़ा है कनेक्शन दरअसल, भारत अपनी घरेलू एलपीजी जरूरतों का एक बड़ा हिस्सा आयात करता है...