नई दिल्ली, सितम्बर 16 -- मारुति सुजुकी ऑल्टो K10 देश की दूसरी सबसे सस्ती कार है। कीमत में इसका नंबर मारुति एस-प्रेसो के बाद आता है। कम कीमत के बाद भी ये 6 एयरबैग, फैक्ट्री फिटेड CNG, दमदार माइलेज और कई यूजफुल फीचर्स से लैस है। यही वजह है कि इसक डिमांड भी हाई रहती है। खासकर मिडिल क्लास को ये कार टारगेट करती है। हालांकि, अब इसकी कीमत में बदलाव किए गए हैं। दरअसल, मारुति इस महीने अपनी कारों की पूरी रेंज में प्राइस हाइक कर रही है। जिसका असर ऑल्टो K10 पर भी देखने को मिला है। हालांकि, ये बढ़त महज 2500 रुपए तक की है। भले ही ऑल्टो K10 का ये प्राइस हाइक छोटा हो, लेकिन ग्राहकों की जेब पर हल्का असर तो दिखाई देगा। कंपनी ने ऑल्टो K10 के जिन वैरिएंट की कीमतों में बढ़ोतरी की है उसमें VXi (O) पेट्रोल मैनुअल, LXi (O) CNG, VXi (O) पेट्रोल ऑटोमैटिक और VXi (O...