उरई, दिसम्बर 30 -- उरई। उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन ने यात्री सुविधा को देखते हुए वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-कानपुर मेमू ट्रेन के ठहराव में विस्तार किया है। एक जनवरी 2026 से गाड़ी संख्या 64607/64608 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी कानपुर वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी मेमू अब सरसौखी स्टेशन पर भी रुकेगी। झांसी मंडलीय अफसरों की मानें तो गाड़ी संख्या 64607 (वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी कानपुर) सरसौखी स्टेशन पर पहुंचने का समय सुबह 11:11 बजे और प्रस्थान 11:12 बजे होगा। इसी तरह गाड़ी संख्या 64608 (कानपुर- वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी) सरसौखी स्टेशन पर पहुंचने का समय सुबह 11:34 बजे और प्रस्थान 11:35 बजे होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.