प्रयागराज, फरवरी 24 -- प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में अब छात्रों की पूरी 'शैक्षिक कुंडली' डिजिटल रूप में समर्थ पोर्टल पर सुरक्षित रहेगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने निर्णय लिया है कि शैक्षिक सत्र 2025-26 में प्रवेश लेने वाले सभी विद्यार्थियों के अंक, परीक्षा परिणाम और शैक्षणिक विवरण समर्थ पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे। इसके साथ ही छात्रों का डेटा एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट (एबीसी) पर भी उपलब्ध रहेगा, जिससे उनकी अकादमिक प्रगति का समग्र रिकॉर्ड एक ही प्लेटफॉर्म पर देखा जा सकेगा। अब तक विश्वविद्यालय के अपने कंप्यूटर सिस्टम से परिणाम तैयार किए जाते थे, लेकिन नई व्यवस्था के तहत रिजल्ट डेटा प्रबंधन की जिम्मेदारी समर्थ पोर्टल को सौंपी गई है। विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध कॉलेजों के लगभग 40 हजार परिणाम प्रतिवर्ष तैयार होते हैं। इतने बड़े स्तर पर डेट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.