नई दिल्ली, नवम्बर 10 -- उत्तर प्रदेश में वोटर लिस्ट से नाम कटने और चुनावी धांधली के दावों को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) और सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच जुबानी जंग एक बार फिर तेज हो गई है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक बेहद तीखा और शायराना पोस्ट शेयर करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है। अखिलेश यादव ने पुरानी कहावत 'जाके पैर न फटी बिवाई, सो क्या जाने पीर पराई' को थोड़ा चेंज करके सीएम योगी पर तंज कसा है। अखिलेश यादव ने लिखा "जब 'अपने' पैर फटी बिवाई, तब समझ में आई पीर पराई।" यानी जब अपने पर आई तब दूसरे की परेशानी समझ में आ गई। सपा प्रमुख का यह तंज सीएम योगी के उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा कि 1.27 करोड़ हिंदू वोटरों का नाम मतदाता सूची से गायब हो गया है। अ...