बलिया, फरवरी 26 -- बलिया, संवाददाता। जिला अस्पताल में तैनात होने वाले पुलिसकर्मियों को वर्षो बाद बुधवार को ठौर मिल गया। इमरजेंसी से सटे एक खाली पड़े भवन में पुलिस चौकी को स्थापित किया गया है। इसके साथ ही सभी पोस्टमार्टम के वीडियोग्राफी के लिए कक्ष बनाया गया है तथा अन्य सभी जरुरी इंतजाम किये गये हैं। बुधवार को एसपी ओमवीर सिंह ने फीता काटकर पुलिस चौकी और वीडियोग्राफी कक्ष का उद्घाटन किया। जिला अस्पताल में होने वाले विवाद को देखते हुए पुलिस अधिकारियों की ओर से कुछ साल पहले अस्थाई पुलिस चौकी की स्थापना की गयी। वहां पर एक एसआई के साथ कुछ सिपाहियों को तैनात किया गया। हालांकि उनके लिए इमरजेंसी भवन में आपातकालीन कक्ष के बगल में एक कमरा दिया गया। एक कमरा होने के चलते पुलिस के जवानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को देखते हुए पुलि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.