रामपुर, मार्च 25 -- डीएम अजय कुमार द्विवेदी व एसपी विद्या सागर मिश्र की अध्यक्षता में नेशनल डिजिटल पशुधन मिशन व गो-आश्रय स्थलों के अनुश्रवण, मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति की बैठक विकास भवन सभागार में हुई। जिसमें डीएम ने कहा कि जनपद में संचालित गौ-आश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाया जाए तथा निराश्रित गौवंश की समस्या के स्थायी समाधान के लिए सभी संबंधित विभाग समन्वय स्थापित कर कार्य करें। उन्होंने निर्देश दिए कि गौवंशों के संरक्षण, देखभाल एवं उनके समुचित प्रबंधन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। एसपी ने सख्त निर्देश दिए कि जनपद में यदि कोई भी व्यक्ति गोवंश को निराश्रित छोड़ता है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। सीवीओ डा. अश्वनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि अब सभी पशुओं का ऑनलाइन पंजीकरण किया जाएगा। इसके अंतर्गत पंचायत, ब्लॉक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.