मुरादाबाद, फरवरी 26 -- यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर रेलवे ने टनकपुर एक्सप्रेस को सप्ताह में तीन दिन चलाने का निर्णय लिया है। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने गुरुवार को बताया कि ट्रेन नंबर 15020/15019 ( टनकपुर-देहरादून -टनकपुर एक्सप्रेस ) के संचालन दिवस में बढ़ोत्तरी की गई है। अब ये ट्रेन एक दिन की जगह सप्ताह में तीन दिन चलेगी। टनकपुर से ये ट्रेन हर मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को चलेगी। वहीं देहरादून से ये ट्रेन बुधवार, शुक्रवार व रविवार को चलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...