अब सपा के ड्रेस कोड में नीला भी, मायावती की बसपा के कलर में सपा को क्यों रंग रहे अखिलेश?
नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- सफेद कुर्ता-पायजामा पर लाल टोपी और लाल गमछा। लंबे समय से समाजवादी पार्टी की ये पहचान रही है। पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव भी सालों से इस पहचान के साथ देखे जाते रहे हैं लेकिन अब सपा के ड्रेस कोड में नीला भी जुड़ गया है। अखिलेश यादव खुद 31 अगस्त को पार्टी के जिला और महानगर अध्यक्षों की बैठक में गले में लाल की जगह नीले रंग का गमछा डाले नजर आए थे। छह दिन बाद उन्होंने समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं का ड्रेस कोड भी बदल दिया। अब छात्रसभा से जुड़े कार्यकर्ता नीले रंग की शर्ट और नीले रंग की पैंट या फिर नीली टीशर्ट और नीली जीन्स में नजर आएंगे। इस पर समाजवादी पार्टी का चुनाव निशान साइकिल और लोगो भी बना हुआ है। सपा के ड्रेस कोड में आए इस बदलाव से यूपी की सियासत में सवाल उठ रहा है कि यूपी में अगले साल यानी 2027 में होने वाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.