देहरादून, अगस्त 3 -- देहरादून। प्रमुख संवाददाता ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में बीटेक के नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत सोमवार को इंडक्शन प्रोग्राम के साथ हुई। इस अवसर पर चेयरमैन डॉ. कमल घनशाला ने नवप्रवेशित छात्रों से कहा कि आने वाले चार वर्ष केवल डिग्री हासिल करने के नहीं, बल्कि सपनों को दिशा देने, व्यक्तित्व को निखारने और नई पहचान बनाने के होंगे।

छात्रों की प्रेरणा उन्होंने छात्रों से माता-पिता के संघर्ष और त्याग को अपनी सबसे बड़ी प्रेरणा बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक छात्र में विशिष्ट प्रतिभा होती है, जिसे निरंतर मेहनत और सही मार्गदर्शन से असाधारण सफलता में बदला जा सकता है। उन्होंने कहा कि ग्राफिक एरा में शिक्षा का उद्देश्य केवल नौकरी दिलाना नहीं, बल्कि ऐसे युवा तैयार करना है जो नवाचार, शोध और स्टार्टअप के माध्यम से नए ...