मेरठ, मई 12 -- रैपिड रेल कॉरिडोर में अब सदर बाजार की तरफ से भी मेरठ मेट्रो का सफर करना आसान हो गया है। एनसीआरटीसी की ओर से भैसाली मेट्रो स्टेशन का तीसरा प्रवेश, निकास द्वार भी खोल दिया गया है। एनसीआरटीसी के अधिकारियों के अनुसार अभी तक भैसाली मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-2 और 3 को खोला गया था, जो सदर तहसील और भैसाली बस अड्डे की तरफ था। अब गंगा मोटर कमेटी के पास का गेट नंबर-1 भी खोल दिया गया है। इससे सदर बाजार की तरफ से बिना रोड क्रास किये ही लोग मेट्रो का सफर कर सकेंगे। इस तरह रैपिड के बेगमपुल और मेट्रो के भैसाली स्टेशन के सभी प्रवेश गेट अब यात्रियों के आने-जाने के लिए खोल दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...