प्रयागराज, जनवरी 31 -- नीति आयोग की ओर से चिह्नित आकांक्षात्मक ब्लॉक बहरिया और कोरांव को अब संतृप्ता की ओर बढ़ाने का लक्ष्य शुरू हो गया है। फेज-2 का अभियान 14 अप्रैल तक चलेगा। इसके लिए सीडीओ हर्षिका सिंह ने बैठक कर अफसरों को निर्देश दिए। पहले चरण में काफी काम किया गया, लेकिन कुपोषण और शिक्षा अभी तक चुनौती बना हुआ है। शनिवार को संगम सभागार में हुई बैठक में सीडीओ हर्षिका सिंह ने कहा कि बाल विकास पुष्टाहार, शिक्षा और पशुपालन में हम अभी तक पिछड़े हैं। इसमें सुधार की जरूरत है। इस दौरान सीवीओ शिवनाथ, डीएसटीओ संतोष कुमार व दोनों ब्लॉकों के बीडीओ मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.