जमशेदपुर, सितम्बर 22 -- झारखंड सरकार के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के अंतर्गत डॉ. रामदयाल मुण्डा जनजातीय शोध संस्थान द्वारा शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए ट्राइबेक्स वन-ईयर हाइब्रिड पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा प्रोग्राम के पांच विभिन्न पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन पाठ्यक्रमों में ट्राइबल लैंग्वेज (संताली), म्यूजोलॉजी एंड ट्राइबल म्यूजियम मैनेजमेंट, ट्राइबल कल्चर एंड आर्ट्स, सस्टेनेबल ट्राइबल कल्चर-बेस्ड लाइवलीहुड प्रैक्टिसेज और ट्राइबल टेक्सटाइल्स शामिल हैं। आवेदन करने के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री अनिवार्य है। प्रत्येक पाठ्यक्रम के लिए 25 सीटें निर्धारित हैं और नामांकन 'फर्स्ट कम फर्स्ट सर्व' के आधार पर होगा। यह भी पढ़ें- मग...