प्रयागराज, जुलाई 5 -- पद्मभूषण और पद्मश्री से सम्मानित डॉ. तीजनबाई की पंडवानी अब नहीं सुनाई देगी। खासतौर से संगम तीरे, जहां उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनसीजेडसीसी) की ओर से आयोजित किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम चलो मन गंगा यमुना तीर में गायिका अपनी पंडवानी प्रस्तुति से हजारों दर्शकों को मंत्रमुग्ध करती थी। उनके निधन की सूचना मिलते ही चाहे वह रंगकर्मी हो या उनके प्रशंसक या फिर प्रशासनिक अधिकारी। हर कोई स्तब्ध हो गया और सभी की स्मृतियों में गायिका से जुड़े संस्मरण सोशल मीडिया के विभिन्न मंचों पर साझा करने लगे। एनसीजेडसीसी की ओर से वर्ष 2017 में आयोजित चलो मन गंगा यमुना तीर कार्यक्रम में तीजनबाई अंतिम बार प्रस्तुति देने के लिए आई थीं। यह भी पढ़ें- पद्मविभूषण सम्मानित पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन लखनऊ में संयुक्त शिक्षा निदे...