अब श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर कमर कसने लगे संत, अयोध्या में पूजन के बाद रजत शिला ब्रज रवाना
अयोध्या, अगस्त 29 -- अयोध्या के राम मंदिर के बाद अब श्रीकृष्ण जन्मभूमि को लेकर संतों ने कमर कसनी शुरू कर दी है। शनिवार को श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर निर्माण के संकल्प के साथ अयोध्या से रजत शिला मथुरा के लिए रवाना हुई। अयोध्या स्थित मणिराम छावनी में राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र और श्रीकृष्ण जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने विधि-विधान से रजत शिला का पूजन किया। इस दौरान संतों और श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर शिला का स्वागत किया। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर-मस्जिद मामले के हिंदू पक्षकार दिनेश फलाहारी महाराज के आह्वान पर यह आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि रजत शिला के अयोध्या पहुंचने के बाद सबसे पहले सरयू तट पर उसका स्नान कराया गया। इसके बाद महाआरती की गई।अयोध्या से ब्रज के लिए रजत शिला रवाना शिला को हनुमानगढ़ी ले जाकर हनुमानजी के च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.