सासाराम, सितम्बर 6 -- सासाराम, नगर संवाददाता। आनंद विहार जाने वाले जिले के यात्रियों को अब शेखपुरा से सीधी ट्रेन नहीं मिलेगी। गाड़ी संख्या 02397/02398 आनंद विहार स्पेशल का परिचालन छह सितंबर से शेखपुरा के बजाय गया जंक्शन से किया जा रहा है। रविवार को ट्रेन शेखपुरा के बजाय गया से खुलकर सासाराम पहुंची और आगे आनंद विहार के लिए रवाना हुई। इससे फिलहाल जिले के यात्रियों के लिए शेखपुरा से इस ट्रेन की सीधी सेवा उपलब्ध नहीं होगी। रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि छह सितंबर से 29 नवंबर 2026 तक प्रत्येक रविवार को गाड़ी संख्या 02397 गया-आनंद विहार स्पेशल दोपहर 2:15 बजे गया जंक्शन से खुलेगी और अगले दिन सुबह 7:10 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। वहीं, सात सितंबर से 30 नवंबर 2026 तक प्रत्येक सोमवार को गाड़ी संख्या 02398 आनंद विहार-...