अब शुरू हुई डोर टू डोर जनगणना, टीम मैदान में उतरीं
बुलंदशहर, मई 22 -- जनगणना 2027 के अंतर्गत स्व गणना की निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद अब जिले में डोर टू डोर जनगणना कार्य शुरू हो गया है। शासन के निर्देश पर नियुक्त प्रगणक घर-घर पहुंचकर लोगों से आवश्यक जानकारी एकत्र कर रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा पूरे अभियान की लगातार निगरानी की जा रही है ताकि कार्य समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पूरा हो सके। जनगणना कार्य के लिए नियुक्त सभी प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को पहले ही प्रशिक्षण दिया जा चुका है। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें डिजिटल माध्यम से डेटा संग्रह, परिवारों का विवरण दर्ज करने, दस्तावेजों के सत्यापन और नागरिकों से संवाद के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों का कहना है कि प्रशिक्षित कर्मियों की मदद से जनगणना कार्य को अधिक प्रभावी और त्रुटिरहित बनाया जा सकेगा।
डोर टू डोर अभियान प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.