हल्द्वानी, फरवरी 26 -- हल्द्वानी, संवाददाता कुमाऊं की सांस्कृतिक नगरी में इस बार भक्ति और महिला सशक्तीकरण का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। शीशमहल रामलीला मैदान में पहली बार महिला रामलीला का आयोजन होने जा रहा है। बता दें कि अभी तक शहर में केवल एक जगह महिला रामलीला का आयोजन होता था। महिला रामलीला की आयोजक तनुजा जोशी ने बताया कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए इस विशेष रामलीला का मंचन 30 मार्च से शुरू किया जाएगा। रामलीला की गुणवत्ता और पात्रों के अभिनय को निखारने के लिए विशेष प्रशिक्षण (तालीम) दी जा रही है। होली के बाद, 5 मार्च से रामलीला की तालीम शुरुआत फिर से शुरू की जाएगी। आयोजकों का कहना है कि महिला पात्रों से रामलीला के मंचन से समाज में एक सकारात्मक संदेश जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...