कानपुर, जुलाई 28 -- रूरा, संवाददाता। शिवली विद्युत उपखंड में तैनात अवर अभियंता पर घोटाले और राजस्व को क्षति पहुंचाने की एक और शिकायत मुख्य अभियंता को की गई है। एक शिकायती पत्र में शिकायतकर्ता ने अवर अभियंता और एक निजी ठेकेदार फर्म के बीच साठगांठ कर बिना कोई कार्य कराए और बिना स्टोर से सामग्री निकाले मापन पुस्तिका में फर्जी एंट्री दर्ज करने का संगीन आरोप लगाया गया है। जनपद के महराजगंज के परतावल के रहने वाले शिकायतकर्ता राजू विद्यार्थी ने पावर कारपोरेशन अध्यक्ष को शिकायत में बताया कि शिवली उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न 33/11 केवी उपकेंद्रो शिवली,कहिंजरी और शोभन आदि में आकस्मिक रखरखाव व मरम्मत कार्यों के नाम पर भारी अनिमियतता की गई है। आरोप है कि संबंधित अवर अभियंता राकेश राय द्वारा ठेकेदार की फर्म को अनुचित वित्तीय लाभ पहुंचाने के उद...