मुरादाबाद, मई 14 -- अब शिक्षक सीधे जिलाधिकारी से अपनी शिकायत कर सकेंगे। इसके लिए सभी परिषदीय स्कूलों की दीवारों पर जिलाधिकारी, एसएसपी और सीडीओ के नंबर लिखवाए जाएंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि शिक्षकों से किसी भी प्रकार की अभद्रता या वसूली जैसी शिकायतें बर्दाश्त नहीं होंगी। किसी भी सामग्री की सेंट्रलाइज तरीके से आपूर्ति नहीं होगी, इससे गुणवत्ता प्रभावित होती है। यदि ऐसी शिकायत मिली तो एफआईआर दर्ज होगी। कंपोजिट ग्रांट का सदुपयोग शिक्षकों द्वारा निर्धारित विद्यालय की जरूरतों के अनुसार होनी चाहिए। जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा की डिस्ट्रिक्ट टास्क फोर्स की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से जिले में कुल विद्यालय, कुल अध्यापक और कुल बच्चों की संख्या के बारे में जानकारी ली। यह भी पढ़ें- युवा 2जिलाधि...