अब शाहदरा, कूप एवं गुलड़िया खुर्द बेल्ट की सुरक्षा को 2.48 करोड़ जारी
रामपुर, मई 16 -- ललवारा बेल्ट के बाद रामगंगा नदी के मुहाने पर बसे शाहदरा बेल्ट के गावों के लिए राहत की खबर है। शाहदरा, कूप और गुलड़िया खुर्द ग्राम समूहों की बाढ़ से सुरक्षा के लिए शासन ने ढाई करोड़ रुपए की राशि जारी की है। इस राशि से बोल्डर पिचिंग के साथ ही नदी किनारे जियो बैग, वायर क्रेट और लांचिंग एप्रन आदि काम कराए जाएंगे। धनराशि जारी होते ही विभाग तेजी से काम पूरा कराने में जुट गया है। बरसात के मौसम में रामगंगा का उफान हर साल इन गांवों के लिए आफत बन जाता था। खेत कट जाते थे, रास्ते बह जाते थे और ग्रामीणों को पलायन तक की नौबत झेलनी पड़ती थी। इसी समस्या को देखते हुए इस वर्ष रामगंगा नदी किनारे बसे गांवों की सुरक्षा के लिए परियोजना शुरू की गई थी। इसमें सैफनी के ललवारा, भजनपुर, सागरपुर और रामपुर रोड पर बसे गांव शाहदरा, कूप, गुलड़िया खुर्द आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.