धनबाद, अप्रैल 28 -- धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब यहां शाम के समय भी अल्ट्रासोनोग्राफी की सुविधा मिलने जा रही है। अस्पताल प्रबंधन ने इस दिशा में पहल शुरू कर दी है। सब कुछ ठीक रहा तो अगले दो-तीन दिनों में नई व्यवस्था लागू कर दी जाएगी। बता दें कि अस्पताल के रेडियोलॉजी विभाग में फिलहाल दो चिकित्सक कार्यरत हैं और अभी केवल सुबह की पाली में ही अल्ट्रासोनोग्राफी की सुविधा उपलब्ध है। इसी समय ओपीडी और वार्ड में भर्ती मरीजों की जांच की जाती है। प्रतिदिन करीब 40 से 50 मरीजों की अल्ट्रासोनोग्राफी होती है। दूसरी पाली में यह सुविधा नहीं होने के कारण मरीजों को अगले दिन तक इंतजार करना पड़ता है, जिससे उन्हें काफी परेशानी होती है।प्रबंधन यह भी पढ़ें- हेल्थ मैप को जुलाई तक मिला अवधि विस्तार ने मरीजों की इस समस्या को देखते ह...