अब शादी की जिद पर अड़ी युवती प्रेमी के घर पहुंची
रामपुर, जून 18 -- मसवासी। प्रेमी द्वारा शादी से इनकार किए जाने पर एक युवती उसके घर पहुंच गई और वहीं रहने की जिद पर अड़ गई। युवती का आरोप है कि युवक ने विवाह का झांसा देकर उससे संबंध बनाए और अब शादी करने से मुकर रहा है। मामले को लेकर मंगलवार को दिनभर पुलिस चौकी में पंचायत और समझौते का प्रयास चलता रहा लेकिन कामयाबी हासिल नहीं हुई। चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का अपनी बहन के देवर के साथ लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। मंगलवार सुबह युवती के परिजन खेत पर काम करने गए हुए थे। इसी दौरान युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया। कुछ देर बाद परिजन घर पर छूटा सामान लेने वापस लौटे तो उन्होंने दोनों को संदिग्ध अवस्था में देख लिया। यह देखकर परिजन भड़क उठे और युवक की पिटाई कर दी। मामले की सूचना मिलने पर दोनों पक्षों के परिजन भी मौके पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.