अल्मोड़ा, मार्च 15 -- नगर से सटे खनियां गांव में पिछले एक हफ्ते से गुलदार ने आतंक मचाया हुआ है। यहां गुलदार दिन दहाड़े मवेशियों को निवाला बना रहा है। इस कारण पशुपालक परेशान हैं, वहीं गुलदार के दिखने से लोगों में भय का माहौल भी बना हुआ है। नगर के विभिन्न आबादी क्षेत्रों में दहशत फैलाने के बाद अब गुलदार निकटवर्ती खनियां गांव में आतंक मचा रहा है। पिछले एक हफ्ते में गुलदार ने तीन से अधिक गोवंशीय जानवरों को निवाला बना लिया है। जिस कारण पशुपालक परेशान हैं। स्थानीय निवासी धन सिंह बिष्ट का कहना है कि पशुपालन ही ग्रामीणों की आजीविका का प्रमुख साधन है, लेकिन गुलदार के आतंक के चलते भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। प्रधान मंजुला बिष्ट ने कहा कि पशुपालन के माध्यम से आर्थिकी मजबूत करने का सपना ऐसे में कैसे साकार होगा। उन्होंने बताया कि वन विभाग से कई बार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.