बिहारशरीफ, फरवरी 28 -- बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि। अपनी टेढ़ी-मेढ़ी नाक को सुंदर बनाना चाहते है तो मुबंई, दिल्ली जाने की जरूरत नहीं है। बिहारशरीफ में यह सेवा शुरू हो गयी है। राइनोप्लास्टी (नाक की प्लास्टिक सर्जरी) की सेवा अश्विनी कॉस्मेटिक एंड ईएनटी हॉस्पिटल शुरू हो गयी है। महाराष्ट्र के जाने-माने राइनोप्लास्टी एक्सपर्ट डा. विकास कुलकर्णी ने नई तकनीकि के बारे में शनिवार को विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि यह सांस संबंधी समस्याओं, टेढ़ी नाक (डेविएटेड सेप्टम) या दुर्घटना के बाद आई विकृतियों को ठीक करने में भी सहायक है। ईएनटी सर्जन डॉ. अश्विनी कुमार वर्मा, डॉ.अचला वर्मा, डॉ.अभिनव ने विस्तार से सर्जरी की जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...