अलीगढ़, दिसम्बर 2 -- अलीगढ, वरिष्ठ संवाददाता। श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष व राज्यमंत्री सुनील भराला ने पश्चिमी यूपी के कई जनपदों में लंबित शस्त्र लाइसेंसों के लंबित होने पर सवाल उठा दिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ को भेजी शिकायत में आरोप लगाया है कि बहुसंख्य आबादी को शस्त्र लाइसेंस जारी न होने से उनमें असुरक्षा की भावना बढ़ती जा रही है। सीएम के प्रमुख सचिव ने इस संबंध में संबंधित जिलों के डीएम को इस संबंध में कार्यवाही करने के निर्देश देते हुए रिपोर्ट मांगी है। श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष व राज्यमंत्री ने बीते दिनों मुख्यमंत्री से मिलकर शिकायती पत्र सौपा था। जिसमें लिखा गया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जनपद मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, सम्भल, गाजियाबाद, शामली, रामपुर, अमरोहा, बिजनौर, अलीगढ़, हापुड़, फिरोज़ाबाद, बरेली आदि में बड़ी संख्या में श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.