प्रयागराज, मार्च 22 -- प्रयागराज। एसआरएन अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस में अब शव में बिना हाथ लगाए पोस्टमार्टम किया जा सकेगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से पांच ऑक्सीलेटिंग इलेक्ट्रिक बोन शॉ मशीनें मंगाई गयी हैं। इससे मस्तिष्क को बिना नुकसान पहुंचाए स्टीक पोस्टमार्टम किया जा सकेगा और संक्रमण का खतरा भी कम रहेगा। सिर के चोटों की बेहतर तरीके से जांच हो सकेगी। मशीन से पोस्टमार्टम करने से परंपरागत रूप से छीनी-हथौड़ी की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जल्दी पूरी हो जाएगी। पोस्टमार्टम प्रभारी डॉ. राजीव रंजन ने बताया कि प्रतिदिन औसतन 10 से 12 शवों का पोस्टमार्टम किया जाता है। मशीन के लगाए जाने से पोस्टमार्टम करने में और सहूलियत होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.