भागलपुर, जनवरी 7 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। माघ मेला को लेकर प्रस्तावित भागलपुर-प्रयागराज विशेष बस सेवा यात्रियों की कमी के कारण बुधवार से शुरू नहीं हो सकी। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के अनुसार पर्याप्त संख्या में पंजीकरण नहीं होने से बस का परिचालन स्थगित रखा गया है। यह विशेष बस सेवा अब शनिवार से शुरू होगी। फिलहाल अब तक आठ श्रद्धालुओं ने बस यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। 42 सीटर बस सुबह 10 बजे भागलपुर बस डिपो से रवाना होगी और श्रद्धालुओं को संगम स्नान के बाद वापस लाया जाएगा। यात्रियों की सुविधा के लिए बस में पुश बैक सीट, मोबाइल चार्जिंग की व्यवस्था और सीसीटीवी लगाए गए हैं। टिकट की अग्रिम बुकिंग तिलकामांझी बस डिपो कार्यालय से कराई जा सकती है। अधिक जानकारी और बुकिंग के लिए 6203773566 एवं 7763029328 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.