रांची, अप्रैल 1 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू ने पूर्व घोषित झारखंड बंद के कार्यक्रम की तिथि में गुड फ्राइडे त्यौहार के कारण बदलाव किया है। यह जानकारी प्रदेश भाजपा ने बुधवार शाम को दी है। जारी आदेश में कहा गया है कि भाजपा सर्व पंथ समभाव पर चलने वाली पार्टी है। इसलिए, किसी भी धर्म-संप्रदाय के कार्यक्रम में भाजपा बाधक नहीं बनना चाहती। उन्होंने कहा कि राज्य की विधि-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। हजारीबाग जिला अंतर्गत विष्णुगढ़ प्रखंड में बेटी के साथ घटित घटना किसी भी तरह से क्षम्य नहीं है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राज्य सरकार को चेतावनी देने के लिए भाजपा कार्यकर्ता तीन अप्रैल को मशाल जुलूस निकालकर राज्य सरकार को आईना दिखाएगी। वहीं, चार अप्रैल (शनिवार) को  विधि व्यवस्था को ठीक करने के लिए विरोध...