बरेली, जून 16 -- नगर निगम ने करदाताओं को राहत देने और टैक्स वसूली को डिजिटल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। अब शहर के करदाताओं को उनके मोबाइल फोन पर व्हाट्सएप के माध्यम से टैक्स जमा करने का संदेश भेजा जाएगा, जिससे वे घर बैठे ही अपना गृहकर, जलकर और अन्य देय करों का भुगतान कर सकेंगे। नई व्यवस्था के तहत नगर निगम के चारों जोन कार्यालयों में क्यूआर कोड लगाए जाएंगे। करदाता इन क्यूआर कोड को स्कैन करके सीधे ऑनलाइन भुगतान प्लेटफॉर्म पर पहुंच जाएंगे और कुछ ही मिनटों में अपना टैक्स जमा कर सकेंगे। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि इस डिजिटल व्यवस्था को लागू करने के लिए बैंक के साथ समझौता किया गया है। उद्देश्य यह है कि करदाताओं को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और भुगतान प्रक्रिया अधिक पारदर्शी व सरल बन सके। करदाताओं को भेजे जाने वाले व...