अब व्हाट्सएप ग्रुप बना कर एकलव्य विद्यालयों के संचालन की होगी मॉनिटरिंग
चाईबासा, अगस्त 30 -- चाईबासा, संवाददाता। उपायुक्त मनीष कुमार ने एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के संचालन एवं दैनिक गतिविधियों की प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यालय द्वारा प्रतिदिन संचालित शैक्षणिक गतिविधियों, पठन-पाठन, विद्यार्थियों की उपस्थिति तथा अन्य महत्वपूर्ण गतिविधियों से संबंधित फोटो एवं आवश्यक जानकारी ग्रुप में साझा की जाए, ताकि जिला स्तर से विद्यालयों की गतिविधियों एवं व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी की जा सके। उन्होंने सभी प्राचार्यों को विद्यालयों में शिक्षकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा निर्धारित समय-सारणी के अनुसार कक्षाओं का संचालन कराने का निर्देश दिया। साथ ही विद्यार्थियों के नामांकन एवं उपस्थिति की स्थिति पर भी विशेष ध्यान देने को कहा गया। उपायुक्त ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.