अल्मोड़ा, अप्रैल 27 -- रानीखेत। जंगल की आग अब विकराल होने लगी है। आए दिन जंगल जल रहे हैं, हालांकि फायर ब्रिगेड की मुस्तैदी से बड़ी घटनाएं टल जा रही हैं। रविवार की शाम यहां वेस्ट व्यू के जंगल में अचानक आग लग गई। हवा के साथ आग फैलने लगी जिससे वहां हड़कंप मैच गया। सूचना मिलते ही रानीखेत से फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फायर यूनिट ने मोटर फायर इंजन से होज पाइप फैलाकर और हाई प्रेशर होजरील की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। पास ही वेस्ट व्यू होटल की तरफ आग बढ़ रही थी, पारंपरिक तरीके से आग को पीट-पीटकर बुझाने के प्रयास हुए। यह भी पढ़ें- जौलकांडे में जंगल की आग रिहायशी इलाके तक पहुंची वन विभाग के कर्मियों ने भी सहयोग किया। बमुश्किल आग पर काबू पाया जा सका। फायर ब्रिगेड की सजगता से एक बड़ी घटना टल गई। आग बुझाने वालों में प्रभारी अग्निक्षमान अधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.